देश

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं, ED को मिली 1 अप्रैल तक की रिमांड, 4 दिन और जांच एजेंसी की हिरासत में रहेंगे

नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की, जिसपर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने केजरीवाल को 1 अप्रैल तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया. हालांकि जब ईडी ने सुनवाई के दौरान रिमांड की मांग की थी तो केजरीवाल ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि ईडी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है. अब केजरीवाल 4 दिन और ईडी की रिमांड में रहेंगे.

ईडी के वकील एसवी राजू ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के बयान रिकॉर्ड हुए हैं, वे गोलमोल जवाब दे रहे हैं. उनका बाकी आरोपियों के साथ आमना-सामना कराना है. इसके अलावा केजरीवाल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों के पॉसवर्ड नहीं बता रहे हैं. वह कह रहे हैं कि वकीलों से बात करके देंगे. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि वह कुछ कहना चाहते है, इस बात की कोर्ट से इजाजत मांगी. कोर्ट ने कहा कि आप लिखित में दे दीजिए तो केजरीवाल ने कहा कि प्लीज मुझे  बोलने दीजिए.

मैं ईडी का धन्यवाद देता हूं
केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि मुझे किसी भी अदालत ने दोषी नहीं पाया है. ईडी और सीबीआई ने हजारों पन्नों की रिपोर्ट लगाई है. मैं ईडी का धन्यवाद देना चाहता हूं. ये केस दो साल से चल रहा है. आप सभी कागजों को पढ़ेंगे तो पूछेंगे कि आखिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया? केजरीवाल ने कहा कि क्या एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए यह उचित ग्राउंड है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक बयान रगुंटा का है. वह मेरे पास जमीन मांगने आया था, मैंने कहा था कि जमीन एलजी के अधिकार में आता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button