Arvind Kejriwal News: ‘अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में की जा रही निगरानी’, संजय सिंह का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप

Arvind Kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बीजेपी की केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 24 घंटे आप तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री की निगरानी कर रहे हैं.
पीएमओ, पीएम और एलजी सारे नियम कायदे तोड़कर अरविंद केजरीवाल की सीसीटीवी के जरिए निगरानी कर रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि पीएम मोदी चुनाव को खत्म करने जा रहे हैं. संविधान को खत्म करने जा रहे हैं. सूरत एक झांकी है और देश बाकी है. देश के लोगों को याद रखना है कि यह देश का अंतिम चुनाव है.
इससे पहले संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल केजरीवाल के लिये यातना गृह बन गया है. हिटलर ने भी अपने विरोधियों के लिए यातना गृह बनवाया था.
संजय सिंह ने और क्या कहा?
क्या हमसे हमारी आज़ादी छीन ली जाएगी बोलने की आज़ादी जीने की आज़ादी?
मोदी जी और पीएमओ केजरीवाल जी को 24 घंटे CCTV में देखते हैं.
मोदी जी आप क्या देखते हैं केजरीवाल कितना बीमार हुए?
केजरीवाल को दवा तो नहीं मिल रही?
केजरीवाल को खाना तो नहीं मिल रहा?
केजरीवाल को इन्सुलिन तो नहीं मिल रही ?
केजरीवाल की इन्सुलिन बंद करने से उनकी किडनी कितनी ख़राब हुई?
उनका लीवर कितना ख़राब हुआ?
वो इन्सुलिन के बिना कितना तड़प रहे है?
आख़िर क्या देखते हैं आप केजरीवाल का मनोबल कितना गिरा केजरीवाल कितना झुका कितना टूटा?
मोदी जी क्या देखते हैं आप, केजरीवाल क्या खा रहे हैं?
कैसे सो रहे हैं?
कैसे पढ़ रहे हैं?
क्या लिख रहे हैं?
आख़िर क्या देखते हैं आप जब आपको पूरे देश के युवाओं के रोज़गार की चिंता करनी चाहिए किसानों के आत्महत्या की चिंता करनी चाहिए महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए आप केजरीवाल के पीछे पड़े हैं
आपके इस अत्याचार से केजरीवाल के बूढ़े माता पिता दुखी हैं उनकी पत्नी को चिंता होती है उनके स्वास्थ्य की, देश के लोग जो केजरीवाल को बेहद प्यार करते हैं उनका मन आपके इस अन्यायपूर्ण आचरण से दुखी है
आख़िर क्या गुनाह है केजरीवाल का?
ये कि उन्होंने दिल्ली के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी अच्छा इलाज दिया बिजली पानी फ़्री किया
आपने LG साहेब को भी केजरीवाल की निगरानी में लगा दिया है.
उनका ऑफिस भी 24 घंटे CCTV में केजरीवाल को देखता है
वो दिल्ली का काम छोड़कर केजरीवाल को कैसे प्रताड़ित किया जाय इसकी योजना बनाते रहते हैं.
केजरीवाल तो IRS की नौकरी छोड़कर राजनीति में आये मुख्यमंत्री की कुर्सी से 49 दिन के बाद इस्तीफ़ा दे दिया
दुनिया की सबसे बेहतरीन सरकार दिल्ली में चला रहे हैं आप उनके पीछे क्यों पड़े हैं?
आपको केजरीवाल से कंपीटिशन करना है तो स्कूल बनवाइये अस्पताल बनवाइये बिजली पानी फ़्री दीजिए काम की राजनीति कीजिए तानाशाही से दुनिया का कोई देश आगे नही बढ़ा आप कितनी भी कोशिश कर लें केजरीवाल न रुकेगा न झुकेगा.
हाँ याद आया आप तो देखते होंगे मोदी जी केजरीवाल झाड़ू भी लगा रहे हैं जितना वो जेल में झाड़ू लगायेंगे उतना आपकी पार्टी बाहर साफ़ होगी.

