छत्तीसगढ़

आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड पर प्रशासन : चौक-चौराहे से हटाए जा रहे सरकारी पोस्टर और होर्डिंग, मंत्रियों के बंगले से भी हटे पोस्टर-होर्डिंग्स

रायपुर. चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासन एक्शन मोड पर आ गया है. सड़क व चौक चौराहे पर लगे राजनीति पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है. वहीं मंत्रियों के बंगले से पोस्टर, होर्डिंग्स, प्रचार-प्रचार वाले पोस्टर हटाए गए.

गरियाबंद में आचार संहिता का असर दिखना शुरू हो गया. जिला मुख्यालय के सभी सड़क व चौक चौराहे पर लगे राजनीति पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है. पालिका प्रशासन ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का पालन शुरु कर दिया है. एलान हो चुके तारीख के मुताबिक गरियाबंद के राजिम व बिंद्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में चुनाव होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button