देश

Ashtalakshmi Mahotsav: आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, पूर्वोत्तर के इन राज्यों की विशाल सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बता दें कि इस महोत्सव में पूर्वोत्तर की विशाल सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

बता दें कि, दिल्ली के प्रगति मैदान में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक विरासत का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विकसित भारत के लिए पूर्वोत्तर की भूमिका पर सत्र का आयोजन होगा। महोत्सव के दाैरान महिला नेतृत्व, सूचना प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला और संस्कृति पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। इाके अलावा विकसित भारत के लिए पूर्वोत्तर की भूमिका पर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि, पहली बार भारत मंडपम में 6 दिसंबर से आयोजित महोत्सव में पूर्वोत्तर के 250 से अधिक कारीगर और उद्यमी हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-बागवानी उत्पादों तथा 34 जीआई टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। राज्य विशिष्ट मंडप, एरी और मुगा सिल्क गैलरी भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button