छत्तीसगढ़

बालोद:  डबल इंजन की सरकार में 5वीं-8वीं पास खुला नौकरी का पिटारा, इंटरव्यू के बाद सीधे मिलेगी ज्वॉइनिंग

बालोद: Chhattisgarh Placement Camp जिले में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सुरक्षाकर्मियों की भर्ती हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 28 दिसम्बर 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मागदर्शन केंद्र बालोद ने बताया कि सिक्यूरिटी जवान के 100 पदों के लिए ऊंचाई 160 सेमी, सीना 75-80 सेमी, वजन 50 किलोग्राम, शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवीं एवं इसके लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा मासिक वेतनमान 9000 हजार से 11,000 तक निर्धारित की गई है।

Chhattisgarh Placement Camp इसी तरह सिक्यूरिटी जवान के 300 पद हेतु ऊंचाई 168 सेमी, सीना 77-82 सेमी, वजन 56 किलोग्राम, शैक्षणिक योग्यता दसवीं/बारहवीं एवं इसके लिए निर्धारित आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तथा मासिक वेतनमान 10,000 हजार से 12,000 तक निर्धारित की गई है।

इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद हेतु ऊंचाई 170 सेमी, सीना 77-82 सेमी, वजन 56 किलोग्राम, शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व ग्रेजुएट इसके साथ ही 02 साल का अनुभव, आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तथा मासिक वेतनमान 11,000 हजार से 15,000 तक निर्धारित की गई है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button