छत्तीसगढ़

Balodabazar Hinsa Latest Update: आज विधायक देवेंद्र यादव से हो सकती है पूछताछ, बलौदाबाजार आगजनी मामले में पुलिस ने जारी किया था नोटिस

MLA Devendra Yadav in Baloda Bazar Case: बलौदा बाजार। बलौदाबाजार में सामने आये आगजनी और हिंसा मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की कथित संलिप्तता पर उन्हें नोटिस जारी किया गया हैं। इस नोटिस के माध्यम से देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए आज 10 बजे का समय दिया गया है। सुबह 11 बजे तक देवेंद्र यादव कोतवाली पहुंच सकते हैं। बीते मंगलवार को बाहर होने की वजह से देवेंद्र यादव पूछताछ के लिए नहीं पहुंच सके थे। बता दें कि इन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस जारी किया था।

गौरतलब हैं कि पिछले महीने 10 जून को समाज द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर एवं वहां खड़ी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button