15वीं फ्रैंकफर्ट इनवेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट के लिए चयनित हुईं बस्तर की ऋषिका ठाकुर
भानुप्रतापपुर. फ्रैंकफर्ट इन्वेस्टमेंट आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट निवेश संरक्षण कानून के क्षेत्र में सबसे पुरानी और सबसे प्रतिष्ठित छात्र प्रतियोगिता है. इसके माध्यम से कानूनी इतिहास और आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाते हैं. जो हर वर्ष मार्च अप्रैल के बीच में होता है. इसमें छत्तीसगढ़ से ऋषिका ठाकुर, दियांक दीवान, स्वधा चंद्रा, राघव खेड़ा चयनित हुए हैं. अब ये सभी अगले महीने जर्मनी में होने वाली 15वीं प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.
बता दें कि ऋषिका ठाकुर के पिता प्रफुल्ल ठाकुर मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक हैं. वैसे भी इनका परिवार प्रशासनिक रूप से छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है. इनके बड़े पिता BBS ठाकुर भी मध्यप्रदेश पुलिस में ADG रह चुके हैं. बिटिया ऋषिका की इस उपलब्धि से कांकेर जिले के तमाम लोगों में खुशी है. सभी बधाइयां देने में लगे हैं.

