देश

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका.. इस दिग्गज नेता ने थामा NCP का दामन, अजित पवार ने दिलाई सदस्यता

मुंबई। Javed Shroff Joins NCP : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का माहौल काफी रोमांचक होने वाला है। तो वहीं चुनाव से पहले दलबदल का खेल भी जारी है। चुनाव के पहले कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है। मुंबई कांग्रेस के महासचिव जावेद श्रॉफ ने अजित पवार वाली एनसीपी का हाथ थाम लिया है। वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

#WATCH मुंबई कांग्रेस महासचिव जावेद श्रॉफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य एनसीपी प्रमुख सुनील तटकरे की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button