छत्तीसगढ़

Bhalumuda-Sardega Rail Project : भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1360 करोड़ रूपए की लागत वाली भालुमुड़ा-सारडेगा रेल परियोजना की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस नई दोहरी रेल लाइन से प्रदेश में रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, जिससे राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भालुमुड़ा से ओडिशा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से छत्तीसगढ की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी, आवागमन में सुधार होगा तथा भारतीय रेलवे की दक्षता और सेवा संबंधी विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

cm vishnu deo sai congratulated

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button