देश
मध्य प्रदेश: शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने 36 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के गंधवानी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए। माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसी के तहत 2 टीम बनाकर जंगल में अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ा गया है।
ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी लेने पर 1008 पेटी अवैध शराब मिली है। जिसकी कुल कीमत 36 लाख 28 हजार रुपये है। ट्रक की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक व शराब सहित कुल 61 लाख की संपत्ति जब्त की गई है।




