लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका : ‘आयकर विभाग ने फ्रीज किया कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता, मांगे 210 करोड़ रुपए’ कोषाध्यक्ष अजय माकन का आरोप

नई दिल्ली: Congress Bank Account Freeze लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने ये भी बताया कि आयकर विभाग ने यूथ कांग्रेस के खाते को भी सीज कर दिया है।
Congress Bank Account Freeze कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन का कहना है कि हमें कल जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उसका सम्मान नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।
माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कही ये बात
1. हमें 31 दिसंबर 2019 तक अपने अकाउंट्स जमा करने थे, लेकिन हमें कुछ देर हो गई। इस वजह से हमारे खातों को सील कर दिया गया।
2. 2018-19 चुनाव का वक्त था, जिसमें कांग्रेस के 199 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें हमारे MLAs और MPs ने सिर्फ 14 लाख 40 हजार रुपए कैश में जमा किए थे, जो उनका वेतन था।
इस वजह से कांग्रेस पर 210 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगी दी गई है।


