धमतरी भानपुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 हत्यारे सलाखों के पीछे
घर में घुसकर की थी लूट और हत्या, पुलिस की सख्त कार्रवाई से फरार आरोपी भी चढ़े हत्थे

धमतरी। चर्चित भानपुरी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं।
घटना 1 सितंबर 2025 की रात की है, जब ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू अपने घर में सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे और मृतक व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, 5,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की जानकारी पर पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान फरार दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिन्हें आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। सभी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
आज गिरफ्तार आरोपी:
-
सहदेव राम रात्रे पिता शम्भू राम रात्रे (30 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी
-
देवेन्द्र कुमार बघेल पिता पवन कुमार बघेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर, थाना भखारा, जिला धमतरी
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
धनराज यादव, हुपेन्द्र बांधे, चेतन कुमार साहू, कलेश्वर ध्रुव, हेमसागर मण्डावी और सोमप्रकाश देवांगन।


