देश

बड़ी खबर : कतर में भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को सजा-ए-मौत, भोपाल के पूर्व सैनिक पर भी जासूसी का आरोप

भोपाल। इंडियन नेवी के 8 पूर्व कर्मचारियों को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। इन सभी पर कतर में जासूसी का आरोप लगा है। इसमें मध्यप्रदेश के भोपाल के पूर्णेन्दु तिवारी भी शामिल हैं। बता दें कि 2022 में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों गिरफ्तार किया गया था। सभी पूर्व सैनिक कतर की सेना से जुड़ी कंपनी में काम कर रहे थे।कतर में आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद देश हैरान है।

वहीं, विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। सरकार अदालती फैसले का इंतजार कर रही है। तब सजा पाए सभी भारतीयों को काउन्सलर एक्सेस मिलती रहेगी। पर, इसकी संभावनाएं बहुत कम है कि इस मामले में कोई कानून मददगार होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के पास केवल डिप्लोमेटिक वेपन है, जिसके सहारे वह भारतीयों को बचाने की कोशिश कर सकती है। लेकिन, अंतिम फैसला कतर का ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button