देश
केरल से बड़ी खबर: 21 मौतें: हाउसबोट पलटने से 21 पर्यटकों की मौत, कई और फंसे हुए, मृतकों में महिलाएं और बच्चे
तिरुवनंतपुरम। केरल से एक बड़ी खबर आ रही है। मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में थूवलथीरम समुद्र तट के पास रविवार शाम एक पर्यटकों से भरा नाव पलट गया। हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। नाव में 40 से अधिक लोग सवार थे। बचाव अधिकारियों ने बताया कि अब तक हमने 21 लाशें बरामद की हैं। हमें नाव पर सवार लोगों की सही संख्या का पता नहीं है, लिहाजा, खोज जारी रखे हुए हैं कि क्या और भी पीड़ित हाउसबोट में फंसे हैं या नहीं। हाउसबोट डबल डेकर था, जिसमें नीचे ऊपर पर्यटक सवार थे। बोट पलटने के बाद उसके गेट अपने आप बंद हो गए। इस कारण टूरिस्ट उसमे फंस गए। मृतकों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।


