छत्तीसगढ़

लद्दाख से बड़ी खबर: जवानों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, भारतीय सेना के 9 सैनिकों की मौत, कई जवान घायल

9 Indian Army soldiers killed in Ladakh: लद्दाख के क्यारी शहर से बड़ी खबर है. शहर से 7 किलोमीटर दूर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई है.मिली जानकारी के मुताबिक लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन के सड़क से फिसलकर नदी में गिरने के कारण 9 जवानों की मौत हुई है. घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे के आसपास केइरी, लेह में नियोमा की ओर जाने वाले मोड़ पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

लद्दाख के रक्षा अधिकारी ने ये जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे. दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

बता दें कि मृतकों में 2 जेसीओ और 7 जवान शामिल है. पुलिस ने शनिवार शाम यह जानकारी दी है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button