छत्तीसगढ़
बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल के स्टाफ रूम में फंदे से लटका मिला शव…मचा हडकंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस…..
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका शव लोहे के एंगल के सहारे फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्मत्या का कारण अभी अज्ञात है।
पुलिस के मुताबिक, ये पूरी घटना मुजगहन थाना क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक शाला की है। स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ अनूप कोठारे ने आत्महत्या की है। ऐसे आशंका जताई जा रही है कि स्कूल की छुट्टी होने तथा बच्चों के घर जाने के बाद शिक्षक ने खुदकुशी की होगी। अनूप स्कूल में बीतें पांच सालों से पोस्टेड था। बताया जा रहा है कि मृतक के तीन बच्चे हैं जिनमें एक बेटा तथा 2 बेटियां है। फिलहाल इस मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।