देश

सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान, “कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण ठुकराया है..जनता भी इन्हें ठुकराएगी”

दिल्ली: सीएम विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस द्वारा राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ” कांग्रेस के लोग दोहरा मापदंड अपनाते हैं, कभी श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं तो कभी चुनावी सनातनी बनते हैं। इस बार इन्होंने निमंत्रण ठुकराया है, जनता भी इन्हें ठुकराएगी।”

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली में हैं, सीएम ने यह बयान दिल्ली में ही दिया है। वहीं कांग्रेसी अयोध्या राम मंदिर के प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे इस लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि कांग्रेसी क्यों अयोध्या जाएं, जो राम को नकारे थे, कांग्रेस ने कोर्ट में राम का अस्तित्व नहीं बताया था, कांग्रेस राम और देश की संस्कृति के विरोधी हैं।

गौरतलब है कि राममंदिर ट्रस्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कल औपचारिक बयान जारी कर बता दिया है कि कांग्रेस राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएगी, कांग्रेस ने राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भाजपा और आरएसएस का इवेंट भी करार दिया था, उसके बाद से ही पूरे देश भर में इस मामले को लेकर तरह तरह के बयान सामने आ रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button