देश
बिहार Police शराब पकड़ने गई पुलिस पर महिलाओं ने किया हमला, वायरल हो रहा पिटाई का वीडियो
पटना। बिहार में दारू बंदी है। राज्य में दारु पीने पिलाने से लेकर उसके व्यापार तक पर रोक है। आए दिन विभागीय स्तर पर दारू बंदी को सफल बनाने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। पुलिस छापा भी मांरती है, लेकिन इसी बीच एक ऐसा भी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस पर महिलाएं हमला करते हुए दिख रही है।
दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो राज्य के समस्तीपुर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर में शराब कारोबारियों के खिलाफ कारवाई करने गई पुलिस टीम गई हुई थी। इस दौरान उनकी भिड़ंत महिलाओं के साथ हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट कर रही है।

