छत्तीसगढ़

Bijapur Naxalite Arrested: सुरक्षाबलों को मिली बड़ा सफलता, गुण्डम के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी, इस दौरानपेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है, कि दोनों नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था। इतना ही नहीं पकड़े गये माओवादी 08 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। वहीं,  इस घटना में एक ग्रामीण की मौत भी हुई थी। इसके अलावा एक 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को भी गिरफ्तार किया है।

Bijapur Naxalite Arrested: बता दें कि जिले के थाना फरसेगढ़ की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से एक माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया माओवादी पुलिस टीम की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था। बताया जा रहा है, कि पकड़ा गया माओवादी  15 मई 2024 को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button