छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 10वीं का पेपर बिगड़ने से दुखी छात्रा ने पहले 7 बार हाथ की नस काटी, फिर दुपट्टे से लगा ली फांसी, लिखा छोटू के बिना नही जी पाऊंगी…

बिलासपुर। कक्षा 10वीं की छात्रा ने हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तब घटना के बारे में उन्हें जानकारी लगी। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली। आत्महत्या करने के स्पष्ट कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि छात्रा की 10वीं का पेपर बिगड़ गया था। तब से वह परेशान रहती थी। 15 दिन पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। सिम्स के डाक्टरों की टीम ने छात्रा की जान बचा ली थी। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।

सकरी निवासी काजल पात्रे पिता स्व. ईश्वर पात्रे (16) 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने बड़े पापा अन्नू पात्रे के घर लोफंदी घूमने आई थी। करीब ड़ेढ़ माह से रिश्तेदार के घर पर ही रह रही थी। 11 अप्रैल की रात काजल खाना खाकर घर के अन्य सदस्यों के साथ सो गई। कल बुधवार की सुबह पांच बजे जब परिजनों की नींद खुली। तब काजल कमरे से गायब मिली। इसके बाद परिजन पानी पीने के लिए किचन में गए। तब काजल का शव फांसी के फंदे पर मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक काजल के एक हाथ पर कटने का निशान था, जिससे खून बह रहा था। इसके बाद परिजनों ने कोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

ब्लेड से सात बार काटा:-

फांसी पर लटकने से पहले छात्रा काजल ने ब्लेड से अपने बायें हाथ की नस को काटने के लिए सात बार काटने की कोशिश की है। इससे बहुत ज्यादा खून बह गया था। इसके बाद उसने दुपट्टा से फंदा बनकर रसोई कक्ष में फांसी लगाई है। पुलिस ने घटना स्थल से ब्लेड जब्त किया है। परिजन ने आत्महत्या करने के कारण के बारे में जानने से इनकार किया है।

छोटू के बिना नहीं जी पाऊंगी :-

11 अप्रैल की रात 11.30 बजे खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। कालज अपनी बड़ी मम्मी के साथ सोई थी। सुबह पांच बजे स्वजन सोकर उठे। रसोई कक्ष में गए तो काजल का शव फांसी पर लटकते हुए मिला। बड़ी मम्मी के बिस्तर में एक कागज मिला। इसमें लिखा है कि छोटू के बिना नहीं जी पाऊंगी। छोटू की पहचान नहीं हुई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

तनाव दूर करने गई थी बड़े पापा के घर:-

पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा में पेपर बिगड़ने के बाद से काजल परेशान रहती थी। वह अपनी इच्छा से बड़े पापा के घर लोफंदी चली गई, ताकि मानसिक स्थिति सामान्य हो जाए। इसके बाद भी वह तनाव से बाहर नहीं निकल पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button