छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 2 गाड़ी से काले कारनामेः पुलिस ने 11 लाख से अधिक गांजा किया जब्त, 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बिलासपुर. पुलिस ने दो गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी अवैध गांजा बेचने रायपुर से कोनी क्षेत्र के ग्राम जलसो आ रहे थे. जब्त अवैध गांजा की कीमत करीब 11 लाख 85 हजार रुपए बताई जा रही है. आरोपियों से दो कार और मोबाइल जब्त किया है.

बता दें कि, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, रायपुर से 2 सफेद कार में कुछ लोग ग्राम जलसो गांजा सप्लाई करने आ रहे हैं. जिसके बाद ग्राम जलसो धुरीभाठा रोड किनारे कोनी पुलिस ने घेराबंदी कर दो कार में बैठे 5 आरोपियों के पास से 79.2 किलो गांजा पकड़ा.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों में रायपुर निवासी सुनील रेड्डी उर्फ गुड्डू, संजय डहरिया, पिकन मंडल, बेमेतरा निवासी ताजुराम साहू और बिलासपुर के ग्राम जलसों निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से अवैध गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button