क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर ब्रेकिंग: मेयर का रिश्ता और करोड़ों का खेल! पुलिस छापे में 9 रसूखदार बेनकाब, नेताओं के फोन तक खामोश कर दिए

बिलासपुर। शहर के सबसे बड़े जुआ अड्डों में से एक पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। सरकंडा पुलिस ने सोमवार देर रात कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़े में छापा मारकर नौ लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपियों में मेयर का कजन ब्रदर और कई नामी-गिरामी व्यापारी शामिल हैं।

छापे के दौरान पुलिस ने 41,505 रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन जब्त किए। खास बात यह रही कि यहां ताश की पत्तियों और प्लास्टिक कॉइन से काटपत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था, जिसमें लाखों रुपये दांव पर लगे थे।

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही रसूखदार लोग पकड़े गए, बड़े नेताओं और अधिकारियों के फोन पुलिस अफसरों तक पहुंचने लगे, लेकिन टीम ने किसी भी दबाव में आए बिना कार्रवाई को अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों में – रमेश कुमार अग्रवाल (70), सुशील अग्रवाल (60), चंद्रशेखर अग्रवाल (64), विजय विधानी (64), हरवंश लाल अजमानी (79), बिहारी ताम्रकार (66), तेजेस्वर वर्मा (40), सुनील अग्रवाल (60) और पारस राय (48) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पहले ही जिले में जुआ-सट्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस बड़ी कार्रवाई ने शहर में जुआ खेलने वाले रसूखदारों में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button