छत्तीसगढ़
बिलासपुर BREAKING: नदी में डूबने से युवक की मौत, तैरती हुई मिली लाश

जानकारी के अनुसार, युवक नकुल केवट आज गांव लावर के पास अरपी नदी में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान युवक नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई.
युवक की लाश नदी में तैरते हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. मृतक के सिर के हिस्से पर खून लगा हुआ था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
