छत्तीसगढ़

CSCS के अध्यक्ष ने Ind vs Aus मैच के लिए राज्यपाल को किया आमंत्रित, विशेष विमान से शाम को पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी

Ind vs Aus match : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज (India and Australia T20 series) का चौथा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर 2023 को खेला जाएगा. यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. वहीं मैच देखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष जुबिन शाह ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आमंत्रित किया है. इस दौरान जुबिन शाह ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें मैच की टिकट दी है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के लिए दोनों टीमें आज शाम 6 बजे विशेष विमान से पहुंचेगी. दोनों टीमें रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेंगी. इसके बाद सारे खिलाड़ी होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में रुकेंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 सीरीज में अब तक तीन मैच खेले गए हैं. जिसमें से भारत ने दो और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है. चौथा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसे जीतने की उम्मीद से भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button