छत्तीसगढ़

बिलासपुर: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ये कांग्रेस नेता थामेंगे BJP का दामन

बिलासपुर। Brijesh Sahu Joins BJP: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के लिए ऐड़ी चोटी का बल लगा रह है। राजनीतिक गलियारों में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी के साथ ही पार्टियों में भी दल-बदल का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के कई नेता कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच एक और कांग्रेस नेता के बीजेपी में शामिल होने की खबर सामने आई है जिसने कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता बढ़ा दी है।

Brijesh Sahu Joins BJP: कांग्रेस नेता बृजेश साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज भाजपा में प्रवेश करेंगे। बता दें कि बृजेश साहू OBC कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है। बेलतरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बृजेश साहू सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा पार्टी की सदस्यता लेंगे। वहीं पार्टी में लगातार हो रहे दल बदल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button