छत्तीसगढ़

Bilaspur News: CG कांग्रेस नेता के दफ्तर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, कर्मचारियों की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने लगाई सामान्य धाराएं

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां बदमाशों ने कांग्रेस नेता के दफ्तर व दुकान में घुसकर उत्पाद मचाते हुए कर्मचारियों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही एक कर्मचारी को गैती से जान से मारने की कोशिश भी की। इसके बावजूद पुलिस ने न तो दुकान में घुस कर मारपीट की धाराएं लगाई न ही हत्या के प्रयास की। सामान्य धाराओं में अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की शिनाख्त व गिरफ्तारी की बात कह रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर और जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल की मंगला धुरी पारा में हार्डवेयर की दुकान है। उनका सिवरेज का भी काम चल रहा है। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी निवासी 27 वर्षीय हरीश कुर्रे उनका हाइवा चलाता है। कल वह हाइवा लेकर सिवरेज के काम से वापस आ रहा था तो एक बाइक सवार ने उसके ट्रक को ओवरटेक करके गाली गलौज कर दिया। हरीश कुर्रे ने जिसे अनदेखा कर दिया और मंगला चौक धुरीपारा स्थित अपने आफिस आ गया। कर्मचारी जब दुकान में बैठे हुए थे तो वह युवक अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर दुकान में आ गया। उन्होंने दुकान में घुस कर तोड़ फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी और कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी।

आरोपियों ने दुकान से गैती उठा कर कर्मचारी हरीश को जान से मारने की असफल कोशिश भी की। इस दौरान बीच बचाव करने आए कर्मचारी दिव्यांशु बरगाह की भी जमकर पिटाई की गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा घटनाक्रम दुकान में और दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button