छत्तीसगढ़

बिलासपुर : रेलवे एडीआरएम के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। रेलवे एडीआरएम के बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में रेलवे ADRM श्याम सुंदर के बेटे का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

मृतक छात्रा का नाम युवल कुमार 16 वर्षीय बताया जा रहा है. वह जैन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रहा था. हाल ही में वह चार दिन के बेंगलुरु टूर से परिवार के साथ लौटा था. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button