क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर: तीन मोहल्लों में तड़ातड़ रेड! फरार आरोपी समेत 9 बदमाश दबोचे, सरकंडा में बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर।
बिलासपुर के सरकंडा इलाके में देर रात पुलिस की ताबड़तोड़ रेड से सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी निलेश पांडेय की टीम ने एक विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग मोहल्लों — चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह और अशोक नगर — में एक साथ कार्रवाई करते हुए 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन फरार अपराधी भी शामिल हैं, जो थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 1051/25 में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।

यह कार्रवाई एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर और एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल व सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

गिरफ्तार बदमाशों में शामिल हैं –
सैय्यद सद्दाम अली, जयसिंह राजपूत, गोलू गंधर्व, रोशन ध्रुव, दिनेश निर्मलकर, कृष्ण कुमार कैवर्त्य, नवल वर्मा, परमेश्वर उर्फ पुक्की केंवट, सागर साहू और प्रहलाद मराठा।

तीनों फरार आरोपी — परमेश्वर उर्फ पुक्की, सागर साहू और प्रहलाद मराठा को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी मोहल्लों में सडन रेड की योजना है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button