छत्तीसगढ़
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : मतदान केंद्र में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का मतदान जारी है. मतदान के दौरान दानी गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की. पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को खदेड़कर मामला शांत कराया. मतदान केंद्र में झड़प के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं.

