भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने ली CM पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
Today News Live Update 15 December: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
#WATCH राजस्थान की मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे। pic.twitter.com/51zs8nmnMQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2023
बता दें कि सीएम साय के दिल्ली से पहले राजस्थान जाने की संभावना है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना है। ऐसे में आशंका है कि सीएम विष्णुदेव साय नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाक़ात कर मंत्रिमंडल को लेकर कर चर्चा भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली से छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल का नाम तय होगा। वहीं, मंत्रिमंडल में अधिकतर नए नाम हो सकते हैं।