छत्तीसगढ़

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा – जशपुर को मोदी ने दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस सरकार घोटाले की सरकार

जशपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पत्थलगांव में चुनावी ली और भाजपा प्रत्याशी सांसद गोमती साय और कुनकुरी प्रत्याशी विष्णुदेव साय, जशपुर प्रत्याशी रायमुनी भगत के पक्ष में मंच से समर्थन मांगा. उन्होंने कांग्रेस सरकार को घोटाले की सरकार तो वहीं बीजेपी को विकास की सरकार बताया.

जेपी नड्डा ने हाईस्कूल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, आदिवासियों के लिए तमाम योजनाओं में मोदी सरकार ने बजट बढ़ाया है. नड्डा ने छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जशपुर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 200 करोड़ दिए हैं. यहां भारतमाला सड़क के लिए करोड़ों रुपये की सौगात देकर आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है.

जेपी नड्डा ने बीजेपी के पत्थलगांव प्रत्याशी सांसद गोमती साय, कुनकुरी प्रत्याशी विष्णु देव साय और जशपुर में रायमुनी भगत के पक्ष में मंच से समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि इन्हें जिताने पर विकास की गारंटी है, जबकि विपक्ष को जिताने पर घोटाले की गारंटी बताई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button