देश

महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात में भाजपा की बंपर जीत; कांग्रेस का बुरा हाल

गुजरात में हुए स्थानीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की। इस तरह भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात में भी अपना परचम लहरा दिया। यहां की 66 नगर पालिकाओं में चुनाव हुए, इनमें से भाजपा ने 57 पर जीत दर्ज करके अपने पुराने गढ़ पर कब्जा बनाए रखा।

कांग्रेस का यहां भी बुरा हाल हुआ।

आपको बता दें कि जिला पंचायत की सभी 9 सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने अहमदाबाद, भावनगर और सूरत नगर निगमों की तीनों सीटों पर उपचुनाव जीत लिया है। बीजेपी ने जूनागढ़ नगर निगम, कठलाल, कपडवंज और गांधीनगर की तालुका पंचायतें जीत ली हैं।

गुजरात की बावला, डाकोर और खेड़ा तीन नगरपालिकाएं, जहां भाजपा आधी सीटों पर है। इससे यहां त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन रही है। जबकि सलाया नगरपालिका एकमात्र नगर निकाय है जहां कांग्रेस का शासन होगा। तालुका पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने 73 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 12, आप ने 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 सीट अपने नाम की। वहीं अगर देखें तो बसपा और अन्य दलों को कोई सीट हासिल नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button