देश

Droupadi Murmu Maharashtra Visit: आज से तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि सोमवार से महाराष्ट्र का तीन दिवसीय दौरा करेंगी और इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन से मिली जामकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति तीन सितंबर को पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड विश्वविद्यालय) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि मुर्मू चार सितंबर को लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी। वह उदगीर में महाराष्ट्र सरकार की ‘शासन अपल्या दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों की एक सभा को भी संबोधित करेंगी।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button