छत्तीसगढ़
रायपुर: कमल विहार में जली हुई महिला के शव की हुई शिनाख्त, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी के कमल विहार के सेक्टर 4 में झाड़ी के बीच बीते रोज एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिली थी. टिकरापारा पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त की है. महिला की पहचान 45 वर्षीय केवरा बाई के रूप में की गई है. महिला के बेटे ने 21 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट कराई थी दर्ज.


