छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ बेमेतरा में दो समुदायों के बीच खूनी झड़प, 1 की मौत, 4 घायल, पुलिस पर पथराव में SI जख्मी

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बड़ी खबर आ रही है। दो समुदायों के बीच हुए विवाद में एक की मौत हो गई है। घटना साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की बताई जा रही है। लव जिहाद के मामले की वजह से गांव में पहले से तनाव बताया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य घायल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button