देश

ब्रेकिंग न्यूज़ : 352 करोड़ की बंपर रिकवरी: ओडिशा में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड, ट्रकों में भरकर ले जाए गए नोट, गिनती में थके अधिकारी

भुवनेश्वर: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने ओडिशा में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रेड को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई एक डिस्टिलरी समूह पर की गई, जिसमें 352 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस भारी मात्रा में नकदी को गिनने के लिए तीन दर्जन से अधिक मशीनों और बैंक कर्मचारियों की सहायता लेनी पड़ी।

इस रेड को अंजाम देने वाली टीम को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विशेष रूप से सम्मानित किया। यह कार्रवाई दिसंबर महीने में की गई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है।

ट्रकों में भरकर ले जाए गए नोट

इतनी भारी मात्रा में नकदी को देखने और गिनने के लिए आयकर विभाग को ट्रकों का सहारा लेना पड़ा। नोटों की गिनती के लिए बैंक से विशेष मशीनें और कर्मचारी बुलाए गए। अधिकारियों का कहना है कि नोट गिनते-गिनते वे थक चुके थे।

जमीन में भी छिपा था धन!

विभाग ने जमीन में छिपे धन की आशंका को देखते हुए स्कैनिंग व्हील मशीनों का इस्तेमाल भी किया। इससे जमीन के अंदर छिपे सोने-चांदी या नकदी की भी जांच की गई।

देश की सबसे बड़ी रेड

बताया जा रहा है कि यह देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर रेड है। इससे पहले इतनी बड़ी मात्रा में नकदी जब्त नहीं की गई थी। कार्रवाई करीब 10 दिनों तक चली, जिससे इस रेड की गंभीरता और गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राजस्व में बड़ा योगदान

आयकर विभाग की यह बड़ी कार्रवाई टैक्स चोरी पर बड़ा प्रहार है। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ एक सख्त संदेश जाएगा।

Related Articles

Back to top button