छत्तीसगढ़
9 सितंबर को होगी कैबिनेट बैठक, बाढ़ राहत पर भी होगा मंथन
बैठक के फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे, meanwhile मध्यप्रदेश ने बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी डिप्टी सीएम अरुण साव मीडिया को देंगे।
इधर, बस्तर संभाग में आई बाढ़ के हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। एमपी सरकार ने राहत सामग्री के साथ 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सहयोग के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ केवल पड़ोसी राज्य नहीं बल्कि आत्मीय बंधन से जुड़े परिवार की तरह हैं। आपदा की इस घड़ी में आपका सहयोग हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।”
