CG assembly election 2023-नवरात्र और दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी, डांडिया में सिर्फ इन्हें ही एंट्री, डीजे धुमाल के लिए भी ये निर्देश…

रायपुर। रविवार 12 अक्टूबर को कलेक्टर-एसएसपी के निर्देश पर आगामी नवरात्री त्योहार के संबंध में समस्त डीजे संचालक, घुमाल संचालक गरबा आयोजक एवं दुर्गा माता की स्थापना करने वाली करने वाली समितियों की बैठक ली गई। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव -2023 के लिये वर्तमान में लागु आचार संहिता को देखते हुये पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नही किया जायेगा।
अनावृक्ति एवं असमाजिक तत्वों से बचाव, पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव समितियों को दिया गया। पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल रोड को घेरकर नहीं किया जायेगा। सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया जा सकता है। रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


