छत्तीसगढ़

CG BREAKING : राजधानी रायपुर के रिम्स अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, कई सामान जलकर खाक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिम्स अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग लगने से परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी थी. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.

नजानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. अस्पताल के जिस कमरे में आगजनी की घटना हुई वो रिकार्ड रूम था. आग से रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक और कई सामान भी जल गए. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले में मंदिर हसौद पुलिस जांच में जुट गई है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button