छत्तीसगढ़

CG BREAKING: रायपुर पहुंचे गृहमंत्री Amit Shah, भिलाई के लिए रवाना, जानिए A To Z शेड्यूल

Union Home Minister Amit Shah reached Raipur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. वह रायपुर पहुंच गए हैं. अमित शाह हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना हो गए हैं. भिलाई में सभा को संबोधित करेंगे. कहा जा रहा है कि चुनाव 2023 के लिहाज से ये चुनावी शंखनाद है.

रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वागत किया.

अमित शाह भिलाई के जयंती स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गई है. इस दौरान ओम माथुर, अरुण साव समेत दिग्गज मौजूद रहेंगे. बैठक के बाद पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button