छत्तीसगढ़

CG दुर्ग -जानलेवा स्टंट: BSP अधिकारी चला रहे थे कार, खिड़की से बाहर निकल के लड़की कर रही थी स्टंट, 2800 रुपये का चालान कटा

दुर्ग। दुर्ग में स्टंट करने का वीडियो सामने आया हैं। जहां चलती कार में खिड़की से बाहर निकल के एक युवती स्टंट कर रही। वहीँ, कार की पिछली सीट पर बैठा युवक स्टंट का वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक का 28 सौ रुपये का चालान काटा है।

घटना, कल रात की है। भिलाई के वाई शेप ब्रिज की तरफ से साइंस कॉलेज की तरफ एक कार जा रही थी। खिड़की से एक लड़की निकलकर चलती कार में स्टंट कर रही थी। इस दौरान कार के पीछे बैठा आदमी लड़की का वीडियो बना रहा था। कार के पीछे चलने वाले बाइक सवारों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी एसपी अभिषेक पल्लव को लगी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार को चिन्हांकित किया। कार का नंबर CG 07 bc 5626 था। उक्त कार एक भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी की थी। वह स्वयं कार चला रहे थे उनके परिजन कार में बैठे थे। इस दौरान लड़की कार की खिड़की से निकल कर स्टंट कर रही थी। पुलिस ने उक्त कार चालक को तलब कर ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन पर 2800 रुपये का चालान काटा। साथ ही कार मालिक से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर माफी भी मंगवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button