छत्तीसगढ़
CG बिलासपुर में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या : पांच साल से थे लिव इन रिलेशन में, दोनों चलाते थे चखना सेंटर, वारदात की वजह जान रह जाएंगे हैरान…

बिलासपुर. सिविल लाइन इलाके में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है. लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर दी. दोनों पिछले पांच वर्षों से लिव इन में रह रहे थे. बीती रात खाना निकालने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. धक्का मुक्की में प्रेमिका को चोट लगी और उसकी मौत हो गई. सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

