कोरबा। जिले में पुलिस ने एक फर्जी पुलिस (fake police in CG) को गिरफ्तार किया है. आरोपी शातिर तरीके से पुलिस वाला बनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था. इसके साथ ही पुलिस वाला होना बताकर युवती से शादी भी रचाने वाला था. आरोपी के पास से पुलिस के ड्रेस और कई सारे बैच जब्त किये गए हैं. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, खुद को पुलिस आरक्षक बताने वाले आरोपी का असली नाम कृष्णा यादव (42 वर्षीय) है. जिसने खुद को नाम बदलकर एक व्यक्ति को लाखों का चूना (fake police) लगाया और उसे अपना रिश्तेदार बनाने का भी प्रयास किया. आरोपी कृष्णा ने खुद का नाम बदलकर राजू पटेल कर लिया. फिर पंडरीपानी गांव के निवासी सोनसाय पटेल नामक व्यक्ति को झांसे में लिया और खुद की शादी के लिए लड़की तलाशने के लिए पेशकश की. जिसके बाद वर्दी में देख सोनसाय भी कृष्णा के झांसे में आ गया और अपनी साली का रिश्ता तय कर दिया.



