छत्तीसगढ़

CG कोरबा देह व्यापार का भंडाफोड़: बाहर से ताला बंद कर अंदर हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस पहुंची तो इस हालत में मिले लड़के और लड़कियां

कोरबा। पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर देह व्यापार में लिप्त दर्जन भर लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में लड़के और लड़कियां शामिल है। तीन मंजिला मकान में बाहर से ताला बंद कर लड़कियों से देहव्यपार कराया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोरबा पुलिस ने रेड कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का ये मामला है।

दरअसल, पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रिहायशी कॉलोनी महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान में देहव्यपार चल रहा है। सूचना पर एसपी कोरबा ने पुलिस को रेड कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम जब मकान में पहुंची तो बाहर से ताला बंद था। पुलिस संदेह था कि अंदर लोग है और इसी संदेह के आधार पर ताला तोड़कर पुलिस की टीम मकान के अंदर पहुंची। पुलिस पहुंची तो कमरे के अंदर लड़के और लड़कियां संदिग्ध हालात में थे। पुलिस ने सभी को पकड़कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button