CG NEWS: CM बघेल ने जिलेवासियों को 213 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात, 527 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे. यहां उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी. जिसमें 61 करोड़ 83 लाख रुपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है.
बता दें कि, मुख्यमंत्री बघेल ने 445 कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 4 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क, 25 लाख रुपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रुपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा के लिए शौचालय और कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्यों की सौगात दी.
साथ ही जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित 60 लाख रुपए की लागत से कोण्डागांव में नवनिर्मित लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज एवं बंगीय समाज के लिए सामाजिक भवन, 10 लाख रुपये की लागत से कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता, 10 लाख रुपये की लागत से केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन, एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, तहसीलपारा कोण्डागांव एवं मर्दापाल का उन्नयन कार्य, जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य किया जाएगा.

