छत्तीसगढ़
दुर्ग Crime: नशे के सौदागरों ने पहले रस्सी से बांधा, फिर बेल्ट और लात-घूंसों से की पिटाई…मुखबिरी के शक में नाबालिग को दी तालिबानी सजा

दुर्ग। स्टील सिटी भिलाई में नशे के सौदागरों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ बदमाश पुलिस से मुखबिरी के शक में एक 16 साल के नाबालिग का हाथ पैर बांधकर बेरहमी से लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे है. बता दें कि वीडियो में दिखने वाले बदमाश आदतन अपराधी है और भिलाई 3 के CSEB कालोनी के आस-पास के इलाके में ये बदमाश गांजा और शराब बेचते है और इसी तरह से लोगों को परेशान करते है.
