छत्तीसगढ़

CG News: खुशियां पल में मातम में बदली: शादी समारोह में शामिल होने ससुराल जा रहे युवक की ट्रैक्टर हादसे में मौत

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई जब एक युवक की सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के नवापारा कला गांव की है, जहां अनिल कुमार सिंह नामक युवक ट्रैक्टर से अपने ससुराल जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, अनिल को घर से मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर वह मजबूरन ट्रैक्टर से ससुराल की ओर रवाना हुआ। लेकिन ससुराल पहुंचने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। अनिल ग्राम नवापारा कला स्थित अपने ससुराल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। घटना के बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया है। फिलहाल दरिमा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button