छत्तीसगढ़

CG NEWS: पुलिस ने दिखाई मानवता, अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का किया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

बलौदाबाजार में सड़क हादसे में मृतक की पहचान न होने पर पुलिसकर्मियों ने निभाई अंतिम कर्तव्य की जिम्मेदारी

बलौदाबाजार। मानवता का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए पुलिसकर्मियों ने बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में मृत एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का विधिवत अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में यह व्यक्ति घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद, मृतक की कोई पहचान या परिजन सामने नहीं आए।

इसी स्थिति में सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने आगे बढ़कर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। दोनों जवानों ने 27 सितंबर को कफन, दफन और सभी धार्मिक विधियों का पालन करते हुए सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

इस पहल को स्थानीय लोग मानवता और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बता रहे हैं। पुलिसकर्मियों की इस कार्यवाही ने यह संदेश दिया कि मानव जीवन का सम्मान हर परिस्थिति में सर्वोपरि है।

Related Articles

Back to top button