छत्तीसगढ़
CG पटवारी हड़ताल : आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र का काम ठप, युवा परेशान क्योंकि बेरोजगारी भत्ते से लेकर नौकरी में आवेदन तक प्रभावित

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल का असर अब आम लोगों पर पड़ने लगा है. सबसे ज्यादा युवा वर्ग परेशान है, क्योंकि स्कूल कॉलेज में एडमिशन से लेकर नौकरी और बेरोजगारी भत्ते के लिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है. युवाओं को भटकना पड़ रहा है. उनके परिजन भी हताश हैं, क्योंकि हड़ताल लंबी चली तो एडमिशन से लेकर नौकरी के आवेदन से युवा चूक जाएंगे.
आलम यह है कि पिछले 15 दिनों में तहसील में इक्का दुक्का आवेदन ही पहुंच रहे हैं. इनमें भी पिता या घर के दूसरे सदस्य के लिए बने प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन किए गए हैं. पटवारी के माध्यम से सीधे मिलने वाले आवेदन नहीं हैं. पटवारियों की हड़ताल लंबी चली तो युवा वर्ग और छात्र- छात्राओं व उनके परिजन के अलावा किसानों के लिए भी समस्या खड़ी हो जाएगी, क्योंकि खेती किसानी का सीजन आ जाएगा.

