CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल! उप संचालक से DPO तक बदले, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
2 दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का ट्रांसफर, मुख्यालय से लेकर जिलों तक बदली जिम्मेदारियां; देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल से विभाग के मुख्यालय के साथ-साथ कई जिलों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।
मुख्यालय में भी बदले कई अधिकारियों के प्रभार
तबादला सूची में मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के पद पर संचालनालय में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) स्तर पर भी कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। नई पदस्थापना के तहत:
- अशोक पांडेय — जिला कार्यक्रम अधिकारी, दुर्ग
- वरुण नागेश — जिला कार्यक्रम अधिकारी, गरियाबंद
- राजकुमार जाम्बुलकर — जिला कार्यक्रम अधिकारी, राजनांदगांव
- लुपेन्द्र महिनाग — प्रभारी DPO, धमतरी
- ऋतीश कुमार टंडन — प्रभारी DPO, बेमेतरा
- अतुल दाण्डेकर — प्रभारी DPO, सक्ती
- अनुकूल पांडेय — प्रभारी DPO, जशपुर
को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल संभालना होगा नया प्रभार
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव के बाद अब मुख्यालय के साथ जिला स्तर पर भी विभागीय कामकाज की जिम्मेदारियां नए अधिकारियों के हाथों में होंगी।
पूरी ट्रांसफर लिस्ट में किस अधिकारी को कहां भेजा गया है, यह जानने के लिए नीचे दी गई सूची देखें।




